
जमशेदपुर।शहर में हो रही भारि बारिश के कारण आज जुबली पार्क के लाईटिंग को बंद करने का फैसला लिया गया है। इसको लेकर जुस्को प्रबंधन के द्रारा अधिसुचना जारी कर दी गई है।जुस्को के प्रवक्ता सुकून्या दास के द्रारा जारी सुचना के अनुसार शहर में शाम को अचानक तेज हवा के साथ बारिश होने के काऱण आज लाईट को बंद करने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय पार्क में प्रकाश सज्जा को देखने आने वाले लोगो की सुरक्षा की दृष्टिकोण से लिया गया है। उन्होने बताया कि यह निर्णय सिर्फ आज के लिए लिया गया है।



