
जमशेदपुर।


जमशेदपुर सैलून संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय से उनके कार्यालय पर मिला तथा उनसे सैलून और हजामत की दुकानों को खोलने की अनुमति देने से संबंधित एक मांग-पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि लाॅकडाउन के बाद अनलाॅक की प्रक्रिया में सभी प्रकार के व्यवसायों को खोलने की अनुमति मिल रही है परंतु सैलुन, हजामत की दुकानों को खुलवाने के संबंध में अभी तक कोई निर्णय झारखंड सरकार की ओर से नहीं लिया गया है। दुकान बंद होने के बावजूद भी उन्हें दुकान का किराया आदि का भुगतान करना पड़ रहा है। उनलोगों के समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कई ऐसे राज्य हैं जहाँ कोरोना संक्रमण की स्थिति काफी खराब हैं वहाँ भी पीपीई किट के साथ नाई की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गयी है। इसी तर्ज पर उन्हें भी सैलुन चलाने की अनुमति की माँग उन्होंने की। इसके अलावा उन्होंने सैलून कर्मियों को आर्थिक सहायता करने, दुकान का किराया माफ करवाने तथा बिजली-पानी का शुल्क माफ करवाने सहित कई मांगों को भी विधायक श्री राय के समक्ष रखा।
उनकी समस्याओं को सुनने के पश्चात श्री राय ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि वे खुद इसके लिए चिंतित हैं और इसके लिए वे अपने स्तर से प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि इसको लेकर वे कल राज्य के मुख्य सचिव से मिले थे और सैलुन, नाई, हजामत की दुकानों को जल्द खुलवाने के लिए कहा था। उनकी ओर से सकारात्मक जवाब मिला है। राज्य के मुख्य सचिव ने बताया है कि इस बारे में वे मुख्यमंत्री से बात करेके निर्णय लेंगे। मुख्य सचिव ने इस बारे में 3 जुलाई के बाद सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। विधायक श्री राय ने प्रतिनिधिमंडल से बताया कि यदि 3 जुलाई ेके बाद भी इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया जाता है तो वे दोबारा राज्य के मुख्य सचिव से मिलेंगे

