
जमशेदपुर।


बहारागोड़ा के पूर्व विधायक सह भाजपा के यूवा नेता कुणाल षाडंगी ने मानवता का मिशाल एक बार फिर पेश की है। पुरी लॉक डाउन की अवधि में कुणाल षाडंगी ने जरुरतमंदो को हरसंभव मदद की। चाहे बीमार बेटी को देखने के लिए विमान से मांगना हो या टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज में बिल माफी कराना हो।
दरअसल मानगो मे पुजा अर्चना कर जीवन यापन गुजर बसर करने वाले पण्डित राम अवघ चौबे का पुत्र कुदंन चौबे लिबर बीमारी से ग्रास्त है। और वह टाटा मुख्य अस्पताल में इलाजरत है। इस दौरान उसका टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज का बिल करीब 87 हजार हो गया।पण्डित राम अवध चौबे जैसे तैसे जोगाड़ करके चालीस हजार रुपए जमा कराए। उसके बाद वह पैसे देने में असमर्थ हो गए। दो दिन पूर्व टाटा मुख्य अस्पताल से छुट्टी होने के बाद भी पैसा नही जमा करने के कारण उसे टाटा मुख्य अस्पताल प्रबंधन के द्रारा कुंदर चौबे को डिस्चार्ज नही कराया जा रहा था। उसके बाद ऱाम अवध चौबे ने बहारागोड़ा के पुर्व विधायक कुणाल षाडंगी से मुलाकात की। और समस्या को बताया। कुणांल षाडंगी ने उनके मामले को गंभीरता पुर्वक सुना और तुरंत तप्तरता पुर्वक टाटा प्रबंधन से बात की और बाकी बचे 47 हजार रुपए माफ करवाए। वही इसके लिए राम अवध चौबे से दिल से आर्शीवाद दिया है।

