
जमशेदपुर।


पूर्वी सिंहभूम जिले में आज कुल 8 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की पहचान हुई है। 6 संक्रमितों का ट्रेवल हिस्ट्री है वहीं 2 संक्रमित कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के हैं। तथा सभी संस्थागत क्वारंटाइन में रखे गए थें । कोरोना संक्रमण का पहचान होने पर संक्रमितों को कोविड वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है। वही इसके साथ ही जिला मे कोरोना सक्रमितो की संख्या बढकर 170 हो गई है। जिलेवासियों से आग्रह है कि कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें- अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकलें, मास्क का प्रयोग करें, नियमित हाथों को साबुन से धोयें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें, यत्र-तत्र न थूकें तथा सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन करें।

