
जमशेदपुर। शनिवार को अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिला अध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में काशीडीह बस्ती में 15 परिवरों के बीच खाद्य राहत सामग्री (चावल, आटा, आलू) का वितरण किया गया। साथ में तैलिक साहू महासभा से जुड़े अधिवक्ता संजय साह, आलोक रंजन, श्रवण साहू, मनोज साहू, सुमित साहू आदि उपस्थित थे। राकेश ने कहा कि जरूरतमंदों ने खाद्य सामग्री के लिए संपर्क किया था। संस्था कि तरफ से जो संभव हो पाया मदद किया गया और आगे भी जारी रहेगा।



