
Jamshedpur
झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड ने प्रदेश की सभी जनता से अपील की है कि जब भी उनके इलाके स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं पुलिस आती है तो वह उनका तालियों के साथ स्वागत करें। यदि आपके घर में है कोई फूल है तो उन्हें फूल भेंट करें अथवा पेड़ की डाली भेंट कर ही उनका स्वागत करें।
वहीं बोर्ड ने लोगों से यह भी अपील की है कि जब उनके इलाके में बूथ लेवल ऑफिसर या अन्य विभागीय कर्मचारी कोरोना को लेकर सर्वे करने आए तो उनके साथ सहयोग करें। लेकिन यह भी याद रखें ना उन्हें वे अपने घर से किसी बर्तन में पीने के लिए पानी दे ना ही चाय दे। क्योंकि इस समय में किसी के भी घर के बर्तन में खाना पीना किसी के लिए भी परेशानी का कारण बन सकता है।
यह मत सोचिए कि यदि आपने चाय या पानी पिलाने का प्रस्ताव दिया और वे ठुकरा दे तो इसमें बुरा भी नहीं मानना है।
ऐसे में सबसे अच्छा है कि तालियां बजाकर ही स्वागत करें। बोर्ड ने शहर के बड़े कारपोरेट हाउस एवं गैर सरकारी संगठनों के प्रति आभार प्रकट किया है जो जरूरतमंद परिवार तक सूखा राशन एवं भोजन पहुंचा रहे हैं।
बोर्ड के अनुसार फिलहाल केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के आदेश का यह जैसे अनुपालन करना चाहिए और किसी प्रकार की टीका टिप्पणी से बचना चाहिए। शारीरिक रूप से दूरी बनाए रखनी है और हमें कोरोना को हराना है।
बोर्ड ने लोगों से यह भी अपील की है कि वह अपने घर में ही मास्क बनाएं अथवा तोलिया गमछे का प्रयोग करें।
बोर्ड ने सभी गुरुद्वारा कमेटियों का भी आभार प्रकट किया है कि उन्होंने वैशाखी गुरु पर्व का आयोजन नहीं कर केंद्र एवं राज्य सरकार का आदेश तथा श्री अकाल तख्त द्वारा जारी हुकुमनामें का पालन कर सराहनीय उदाहरण देश के समक्ष प्रस्तुत किया है
बोर्ड की उक्त बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा हुई और इसकी अध्यक्षता गुरचरण सिंह बिल्ला ने की। इसमें अपने विचार कार्यकारी अध्यक्ष शमशेर सिंह सोनी, महासचिव अमरजीत सिंह भामरा, गुरमीत सिंह कुलविंदर सिंह पन्नू जसबीर सिंह सरबजीत सिंह सुरजीत सिंह त्रिलोचन सिंह आदि ने विचार रखे।



