
जमशेदपुर । शहर के के चारों इनर व्हील क्लब्स, इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर, इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट, इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट, इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ज़ेस्ट ने मिलकर जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के द्वारा चलाए गए खाद्य सामग्री के वितरण के विशेष अभियान में सहयोग करते हुए 4 कार्टून हॉर्लिक्स और 8 कार्टून पारले जी ग्लुकोज़ बिस्किट प्रदान किया।
इस अभियान में पटमदा ब्लॉक की गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों में यह सब सामान का वितरण जिला प्रशासन द्वारा किया जायेगा।
इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर की प्रेसिडेंट डॉ मंजु रानी सिंह ने ये सारी सामग्री जिला प्रशासन को चारों इनर व्हील क्लब की तरफ से सौंपा।
इसके लिए हम जिला प्रशासन का बहुत बहुत आभार प्रकट करते हैं कि उन्होंने हमें यह मौका दिया। खासकर हम मैडम सत्या ठाकुर और डीसीपीओ मिस चंचल कुमारी का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने हमें इस महामारी कोविड-19 में छोटी सी मदद के लायक समझा।



