
पटना *
विश्वव्यापी महामारी का रूप धारण कर चुके कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु बुधवार को 9 बटालियन एनडीआरएफ के बचावकर्मियों ने सब्जी बाजार, जिला- नवादा तथा सरदार पटेल भवन, पटना में सोडियम हाइपोक्लोराइट केमिकल का छिड़काव कर एरिया सैनिटाइजेशन की कार्यवाही किया। इस कार्यवाही के दौरान मौजूद लोगों को साफ-सफाई और कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के नुस्खे भी एनडीआरएफ के जाँबाज बचावकर्मियों द्वारा बताया जा रहा है। कमान्डेंट विजय सिन्हा ने बताया कि बिहार राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के माँग पर वर्तमान में कोरोना वायरस महामारी से निपटने हेतु जिला प्रशासन तथा आम जनता को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए 9 बटालियन एनडीआरएफ की टीमें सिवान, गया, मुंगेर, बेगुसराय, नालन्दा, नवादा और पटना में तैनात है।



