गम्हरिया
—–
गांजिया पुल पुनः निर्माण समिति के युवा बिग्रेड द्वारा पुल निर्माण की मांग को लेकर शुक्रवार को रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसका नेतृत्व समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो ने किया। इस मौके पर उन्होने सरकार से अविलंब पुल निर्माण कराने की मांग करते हुए कहा कि पुल निर्माण नही होने से नदी पार स औद्योगिक क्षेत्र में कार्य करने हेतु जाने वाले हजारों कामगार प्रभावित हो रहे है।ं वही सरकार द्वारा गांजिया बराज का निर्माण कराया जा रहा है जिसके कारण पुल निर्माण बाधित है। श्री महतो ने एक माह के अंदर पुल निर्माण का कार्य प्रारंभ नही होने की स्थिति में बराज निर्माण का कार्य को पुर्ण रूप से ठप्प करने की चेतावनी दिया। इस मौके पर अश्विनी कुमार मंडल, परमेश्वर महतो सुदर्शन गोराई, मंजीत गोराई, परमानंद मुर्मू, दुर्योधन महतो, मनसा राम महतो, मोईना कालिन्दी, मनोज कालिन्दी समेत नुवागढ, महतानडीह, उज्जवलपुर,, प्रधानडीह, भरतपुर, सामरम, जयकान, ईटागढ आदि गाँवों के सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।



