जमशेदपुर -अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास के लिए भाजपा ने बांटें आमंत्रण पत्र | Bihar Jharkhand News Network

जमशेदपुर -अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास के लिए भाजपा ने बांटें आमंत्रण पत्र

0 73
AD POST

जमशेदपुर।

AD POST

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर समूचा शहर योग के प्रति जागरूक दिख रहा है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी भी अपने स्तर से लोगों को प्रेरित कर रही है। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के भाजपा द्वारा एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में शुक्रवार सुबह सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा। पूर्वी विधानसभा भाजपा की ओर से लगभग दो हज़ार लोगों के लिए प्रबंध किया गया है। पार्टी के नेता लोगों को प्रेरित करते हुए योग शिविर में पहुंचने तथा नियमित योगाभ्यास से जुड़ने को प्रेरित कर रहे हैं। गुरुवार सुबह भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने गोलमुरी, एग्रिको, टिनप्लेट एवं सटे क्षेत्रों में स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मिलें और उन्हें आमंत्रण पत्र सौंपते हुए एग्रिको मैदान पहुँचनें का आग्रह किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने योग शिविर में दो हज़ार से अधिक लोगों के पहुँचें की उम्मीद जताई है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More