
जमशेदपुर।लातेहार जिला में पदस्थापित कॉस्टेबल नायक ल्योगीं पर उसकी पत्नी मिनी ल्योगी नें मारपीट करने का आरोप लगाया है।और मिनी ल्योगी ने इसकी शिकायत को लेकर जिले के एस एस पी से मूलाकात कर न्याय की मांग की है।

VO- एम जी एम के हिल व्यू कॉलोनी की रहने वाली मिनी ल्योगी ने बताया कि शादी 2 मई 2002 में बोकारो में सपन्न हुआ। मेरे पति की बेरोगारी की बात हमलोगो से छुपाकर शादी की गई। शादी के कुछ दिन तो ठीक रहा । दोनो मिलकर मेहनत कर घर चलाना शुरु किया। इसी बीच मेरे पति शऱाब का सेवन ज्यादा करने लगे। और जिस जिस दिन शराब पीकर घर आते थे। तो वे हमारे साथ मारपीट करने लगे। यह क्रम चलता रहा। इसी क्रम में वर्ष 2006 में मेरे पति की बहाली झारखंड पूलिस में हो गई है। झारखंड पुलिस में होने के बाद उनका अत्याचार और बढ गया है।इसी बीच उनका स्थातंरण 2008 में डुमूरिय़ा थाना हो गया वहा पर उनकी एक महिला थाना से अवैध सबंध हो गया। उसके बाद मेरे पति का व्यहार और खऱाब होता चला गया। जब भी घर आते है तो वह मेरे साथ मारपीट करते है।बीते दस मई को मेरे पति आए और मारपीट की। उसके बाद मै रात इस बात की शिकायत करने साकची महिला थाना पहुंचा ।महिला थाना ने मुझे एम जी एम थाना भेज दिया।लेकिन एम जी एम थाना में भी मामला दर्ज नही किया। इस कारण मै एस एस पी से मिलकर न्याय दिलाने की मांग की है।
Comments are closed.