
जमशेदपुर।

पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अमित कुमार द्वारा राजस्व संग्रहण से सम्बंधित समीक्षात्मक बैठक की गई. उपायुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा वित्तीय वर्ष २०१६-१७ के लक्ष्य के विरुद्ध अर्जित राजस्व के सम्बन्ध में जानकारी ली. उपायुक्त ने कहा कि सामान्य प्रवृत्ति है कि लोग कम से कम कर अदा करें. लेकिन सरकार की आय बढाने के लिए यथा संभव प्रयास हों कि अपने वार्षिक लक्ष्य को प्राप्त करें. पदाधिकारी कर के दायरे को विस्तृत करें और जो भी इस दायरे में आते हों उनसे कर अर्जित करें.
विभिन्न विभागों द्वारा वित्तीय वर्ष २०१६-१७ में लक्ष्य के विरुद्ध अर्जित राजस्व प्रतिशत इस प्रकार है:-वाणिज्यकर विभाग टाउन सर्किल-६८%, वाणिज्यकर विभाग जमशेदपुर अंचल-५३%, सिंहभूम अंचल-४७%, वाणिज्यकर विभाग आदित्यपुर डिवीजन-७६.५%, रजिस्ट्री ऑफिस- ४६.४%, खनन- ९२%, एक्साइज- ४९%, बिजली (जमशेदपुर)-९२.३%, परिवहन-५६%. तीनो अधिसूचित क्षेत्रों में सबसे कम कर संग्रह जुगसलाई का रहा. उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों को निदेशित किया कि अंतिम दो माह में विशेष रणनीति के तहत कार्य करें और वार्षिक वित्तीय कर संग्रह को लक्ष्य के अनुरूप पूरा करें.

