
जमशेदपुर।

भाजपा झारखंड प्रदेश के वरीय नेता सह पार्टी के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्रा ने मंगलवार सुबह साकची स्थित भाजपा के ज़िला कार्यालय में पूर्वी सिंहभूम के महानगर एवं ग्रामीण जिलाध्यक्षों संग विशेष बैठक कर पंडित दीनदयाल कार्य विस्तार योजना के कार्य विस्तारको के साथ आयोजित होने वाले कोल्हान स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान ज़िले में कार्यविस्तार में अभिरुचि रखने वालों के नाम सूचीबद्ध कर शीघ्र तैयार करने की बात कही गयी । इससे पूर्व भाजपा ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार द्वारा श्री गणेश मिश्रा का भाजपा कार्यालय में पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया गया । तत्पश्चात सभी आदित्यपुर में पार्टी के प्रदेश स्तरीय बैठक में शामिल होने के लिए रवाना हुए । इस दौरान विशेष रूप से भाजपा ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार,ग्रामीण ज़िलाध्यक्ष सरोज महापात्रा,ज़िला महामंत्री अनिल मोदी,कोषाध्यक्ष विमल जालान,ज़िला मीडिया प्रवक्ता अंकित आनंद,ज़िला अनुसूचित जनजाति मोर्चाध्यक्ष काजु शांडिल के अलावे भाजपा के गोलमुरी मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा,कपिल कुमार,बंटी अग्रवाल,हेमंत साहू समेत अन्य मौजूद रहें।

