जमशेदपुर।
जादूगोड़ा थाना के ए एस आई नवल किशोर तिवारी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक अमर पांडे ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।ए एस आई ने वारंट दिखाकर परिवादी से पाँच हजार रूप ये की माँग की थी।
इस संर्दभ ए सी बी के बी डी एस पी अमर पाण्डेय ने बताया कि जादूगोड़ा थाना में भाटिन के रहने वाले नागेन्द्र मार्डी ने भ्रष्टाचार निरोधक व्यूरो में एक लिखित शिकायत दर्ज कराया था कि जादूगोड़ा थाना में पदस्थापित ए एस आई नवल किशोर तिवारी ने अपने मुंशी के माध्यम से एक वारंट के नाम पर पाँच हजार रूप ये घूस माँग रहे है। ए एस आई का कहना था कि अगर पाँच हजार घूस देते है तो थाना से ही बेल मिल जाएगा। नही तो जेल जाना तय है। उसी आवेदन की जांच की गई और ए एस आई पर लगे आरोप सही पाया गया। उन्होंने कहा कि इसी क्रममें ए एस आई को जादूगोड़ा थाना से रंगेहाथ पाँच हजार के साथ दंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
