

बैंकों के आस-पास काफी संख्या मे पुलिस बल मौजुद
सुबह 10 से रात्रि 8 बजे तक खुले रहेंगे सभी बैंक
जमशेदपुर।
केन्द्र सरकार के आदेश के तहत शहर के सभी बैको पूर्व घोषित समय के अनुसार सुबह 8 बजे ही खोल दिये गये। बैक खुलने के पूर्व ही सुबह से ही कई बैको में लंबी लंबी कतारे लग गई । जैसे ही बैक के दरवाजे सुबह आठ बजे खुले। बैक के अंदर ग्राहको को लंबी भीड़ लग गई। वही ग्राहको को कई तकलीफ ने हो उसे देखते हुए कई बैंको ने परम्परागत जमा एवं निकासी काउंटरों के अलावा नोट एक्सचेंज तथा हेल्पलाईन नाम से दो अलग से काउंटर भी बनाए थे। जिले के शहरी क्षेत्रो मे कदमा , बिष्टुपुर , मानगो , सोनारी , जुगसलाई के सहित अन्य क्षेत्रो में स्थित तमाम बैको मे सुबह से ही भीड़ थी। सबसे ज्यादा भीड़ ग्राहको को एस बी आई मे देखी गई।वही ग्रामीण क्षेत्र घाटशिला ष मुसाबनी,जादुगोड़ा, बहारागोड़ा पोटका और पटमदा सहित अन्य क्षेत्र मे काफी संख्या मे ग्रामीण बैक पहुंच कर जानकारी ले रहे थे। वही कही लोगो को दिक्कत न हो जिला पुलिस के द्वारा प्रत्येक बैक के पास मजीस्ट्रेड के साथ पुलिस बल तैनात किया गया है।
स्थापित किया गया जिला नियंत्रण कक्ष
वही इस सर्दभ मे एस डी ओ सुरज कुमार ने कहा कि जिले में किसी तरह की अफरा तफरी, असुविधा, अफवाह आदि का आलम न हो इसके लिए जिला स्तर पर प्रशासनक पुरी तरह तैयार हैहर बैक के अलावे चौक चौराहो पर मजिस्ट्रेड के साथ पुलिस बल को मौजुद है। उन्होने कहा कि किसी को भी नोट विनिमय में दिक्कतों का सामना नहीं करना पडे़गा। अगर फिर भी किसी भी प्रकार का दिक्कत की स्थिति में जिला स्थित नियंत्रण कक्ष के नम्बर 0657-2440111 पर सम्पर्क किया जा सकता है।उन्होने कहा कि अभी तक कही से किसी भी प्रकार की सुचना नही मिली है.लेकिन जादुगोड़ा के बैको मे अपेक्षा के अनुरुप ज्यादा भीड़ देखी जा रही है।
जिला स्तरीय समन्वय समिति को रद्द
आज उपायुक्त कार्यलय समाहरण्लय मे होने वाली जिला स्तरीय समन्वय समिति को रद्द कर दिया गया है। वही जिले के उपायुक्त ने सभी बीडीओ, सीओ को निदेश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित बैंक शाखाओं पर सरसरी तौर पर नजर रखते हुए अपने क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था दुरूस्त रखेंने का आदेश दिया गया है।

