
जमशेदपुऱ।
शहर मे लगातार दो दिनो से हो रहे वर्षा होने के कारण एम जीएम अस्पताल के बर्न य़ुनिट वार्ड मे जल जमाव हो गया है जिसके कारण मरीजो के साथ डाक्टरो को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।डाक्टरो के साथ साथ मरीजो को डर है कि इससे मरीजो मे महामारी न फैल जाए।

इस सर्दभ मे बताया जाता है कि एम जी एम अस्पताल मे जले हुए मरीजो की बढती संख्या को देखते हुए अलग से बर्न युनिट को बनाया गया था। जिसमे 12 बेड की व्यवस्था की गई थी। जले हुए मरीज का ईलाज होने के काऱण ये वार्ड काफी सेसटिव माना जाता है क्योकि यहा पर जो भी मरीज भर्ती या ईलाजरत है। गंभीर अवस्था मे है। पानी की निकासी नही होने के काऱण जैसे शहर मे भारी बारिश होती है। बर्न वार्ड मे पानी भऱ जाता है।जिसके कारण डाक्टरो के साथ मरीज को परेशानी का सामना पड़ता है।
वही इस सर्दभ मे एक भर्ती मरीज के परिजन मोहीत कुमार ने बताया कि हमारा परिजन गंभीर रुप से जल जाने के कारण काफी दिनो से यहा पर ईलाज रत है। लेकिन दो दिन से पानी पड़ने के काऱण पुरा वार्ड मे पानी जमा हो गया है। लगभग एक फीट पानी जम गया है। हमलोगो के द्वारा इसकी शिकायत किया भी गया है।पानी तो अस्पताल के वार्ड वाय के द्वारा निकाल दिया गया । लेकिन फिर पानी पड़ने के बाद पानी यहा जम गया।इस कारण उनलोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
वही वर्न युनिट के डाक्टर अनिल मिज ने बताया कि इस सर्दभ मे राज्य सरकार के लगातार तीन वर्षो से पत्र लिखा जा रहा है। लेकिन राज्य सरकार आज तक इस मामले मे कोई संज्ञान नही लिया गया। उन्होने कहा कि फिलहाल यहां पर 14 की सख्या मे मरीज भर्ती है। चुकि नाली का पानी वार्ड मे आ जाता है। इस कारण डर लगता है कही गदे पानी के ईफेक्शन न फैल जाए ।
गौरतलब है कि एम जी एम अस्पताल मे कोल्हान ही नही राज्य से सटे ईलाके पश्चिम बंगाल और ओडिसा के लोग भी यहां ईलाज कराने आते है।