
जमशेदपुर।


मुख्यमंत्री के विधानसभा स्थित सिदगोड़ा थाना क्षेत्र मे गुरुवार की रात एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है अपराधियो के द्रारा एक 9 वी के छात्र से शराब का पैसा मांगने पर उसके द्वारा इनकार किये जाने से उसे पेट्रोल छिड़कर बदन को जलाने का प्रयास किया गया है। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई है। फिलहाल वह छात्र टाटा मुख्य अस्पताल मे जीवन मरण से जुझ रहा है। वही इस सर्दभ मे घायल छात्र के पिता राजकिशोर शर्मा ने अज्ञात बाईक सवार के खिलाफ सिदगोड़ा थाना मे मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की तहकीकात मे जुट चुकी है।
क्या है मामला
सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह के रहने वाले अंकित कुमार शर्मा अपने दोस्त से मिलने जा रहा था कि सिदगोड़ा पंप के पास दो बाईक सवारो ने उस रोका । और अंकित से शराब पीने के पैसे की मांग करने लगा । तब अंकित ने कहा कि उसके पास पैसे नही है तो बाईक सवार ने उसके साथ मारपीट की और अपने बोतल मे रखे पेट्रोल को उसके चेहर मे छिडकर भाग गया। जैसे उसके चेहरे मे आग लगी तो वह चिल्लाने लगा उसके बाद उसके चिल्लाता देख बाईक सवार वहां से भाग खडे हुए। स्थानिय लोगो की मदद से अंकित को टाटा मुख्य अस्पताल मे भर्ती कराया गया है । जहां उसकी स्थिती नाजुक बनी हुई है। अंकित बारीडीह के सिटी स्कुल के नौवी का छात्र है। वही इस घटना के बाद उसके पिता वे अज्ञात के खिलाफ सिदगोड़ा थाना मे मामला दर्ज कराया है।
आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा- थाना प्रभारी
वही इस मामले सिदगोड़ा थाना प्रभारी राजदेव सिह ने कहा कि बारीडीह के अंकित कुमार शर्मा नामक छात्र को अज्ञात बाईक सवारो के द्वारा पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का प्रयास किया गया है। इस सर्दभ मे सिदगोड़ा थाना मे अंकित शऱ्मा के पिता के द्वारा दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। घायल छात्र से बयान ले लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

