जमशेदपुर।
जद (यु) महिला मोर्चा द्वारा शराब बंदी अभियान को लेकर एकदिवसीय धरना एवं प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय बिष्टुपुर स्थित डाकघर के समीप किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष ज्योति सोय ने किया। जबकी कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप मे झारखण्ड प्रदेश युवा जदयु के अध्यक्ष डॉ पवन कुमार पाण्डेय एवं विशिष्ठ अतिथि के रुप मे झारखण्ड महिला मोर्चा की अध्यक्ष विजय वासनी पाण्डेय एवं विशिष्ठ अतिथि के रुप से उमेश सिंह जी उपस्थित थे।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ पवन कुमार पाणडेय जी ने कहा कि झारखण्ड मे पूर्ण रुप से शराब बंदी अभियान को लेकर आम जनता का काफी समर्थन मिल रहा है ।लोग हमे बुलाबुला कर शराब बंदी को लेकर उनके क्षेत्रो मे भी आंदोलन शुरू करने की बात कर रहै हैं । शराब एक सामाजिक बुराई है जिसका सेवन करने वाले लोगो को अच्छे बुरे का ध्यान नहीं रहता है, वैसे लोग अपने साथ साथ पुरे परिवार और समाज के लिए अभिशाप बन जाते हैं, शराब पीकर आपराधिक घटनाओ मे बढोतरी हो रही है लोग सबसे ज्यादा शराब के नशे मे सड़क दुर्घटनाओ का शिकार होते हैं।लोग अपने गाढी कमाई का ज्यादा हिस्सा शराब के नशे मे खर्च कर देते है, केवल शराब बंदी से इन सभी समस्या से निजात मिल सकती है ।झारखण्ड की सरकार राज्य मे अविलम्ब पूर्ण रुप से शराब बंदी लागु करे।अन्यथा हमारा आंदोलन और तेज होता जायेगा। कार्यक्रम को विजय वासनी पाण्डेय, उमेश सिंह,गुफरान खान, अरूप धोष, तरनदीप सिंह, जितेन्द्र मिश्रा,दिनेश गोराई,अंगद राज ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राजीव ओझा ने कीया धन्यवाद मो० दानिश ने कीया । कार्यक्रम मे मो०मुस्ताक, शिव यादव, विकास सिंह, टिंकु मिस्त्री,तेजपाल सिंह, चम्पा देवी,विभा रानी,मालती देवी,प्रमिला देवी मुख्य रूप से शामिल थी।।
