संवाददाता
जमशेदपुरः इंडियन रेडियोलाॅजिकल एण्ड इमेजिंग एशोशिएसन की जमशेदपुर चैप्टर द्वारा झारखण्ड प्रदेश स्तर पर रेडियोलाॅजी विषय पर एक सेमिनार का आयोजन साकची स्थित एक होटल मे सम्पन्न हुआ। उक्त सेमिनार का उद्घाटन पूर्वी सिंहभूम जिला के सिविल सर्जन डाॅ॰ एसके झा द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर डाॅ॰ झा ने इस सेमिनार की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समय समय पर आयोजित की जानी चाहिए ताकि रेडियोलाॅजी के क्षेत्र में नित नये बदलाव से सभी रेडियोलाॅजिस्ट अवगत हों। झारखण्ड के सभी जगहों से आये सभी रेडियोलाॅजिस्टों को उक्त अवसर पर कोलकाता के जाने माने वरिय रेडियोलाॅजिस्ट डाॅ॰ मनोज जैन गेस्ट लक्चरर के तौर पर सेमिनार को सम्बोधित करते हुए उन्हें रेडियोलाॅजी के क्षेत्र में हो रहे बदलाव की जानकारी साझा की एवं उन्होंने कन्या भ्रुण हत्या की आलोचना करते हुए बेटी बचाव के नारा को सुद्रढ़ करने हेतु समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील की। जमशेदपुर चैप्टर के सचिव डाॅ॰ नीरज कुमार ने कहा कि उक्त सेमिनार का उद्देश्य झारखण्ड के विभिन्न जगहों से आये रेडियोलाॅस्टिों को रेडियोलाॅजी में हो रहे अत्याधुनिक डेवलम्पमेंट से अवगत कराना है। साथ ही समय समय पर इस तरह के और अधिक आयोजन पर बल दिया। ज्ञात रहे कि रेडियोलाॅजी एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें हमेशा ही नित नये डेवलप्मेंट होते रहते हैं एवं सभी रेडियोलाॅजिस्टों को इससे अवगत होना अनिवार्य होता है।



