जमशेदपुर।
शहर में बीते दिनों सामाजिक संस्था समाधान संस्था के द्वारा शहर में संपन्न कराये गये जरूरतमंद जोड़ों के सामूहिक विवाह में शामिल नव विवाहित जोड़ों का आज जमशेदपुर कोर्ट में विवाह पंजीकरण संपन्न कराया गया । इस दौरान सभी 11 जोडों के संग उनके अभिभावक उपस्थित रहें ।
गौरतलब है कि दिसंबर माह में सामूहिक विवाह से पूर्व सभी जोड़ों का निबंधन हेतु आवेदन विभाग में दिया गया था जिसके तीस दिनों की समयावधि के पश्चात आज कोर्ट मैरेज संपन्न हुआ । संस्था की अध्यक्ष पुनम बिग ने बताया कि बीते महीने संस्था द्वारा संपन्न कराये गए सामूहिक शाही शादी के पश्चात आज एक महीने के बाद पुनः सभी नव विवाहित जोड़ों एवं उनके परिजनों से मिलकर अद्भुत ख़ुशी की अनुभूति हुई । सभी समाधान संस्था के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं । संस्था उन सभी को ख़ुशहाल दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं देती है ।
इस दौरान समाधान संस्था की अध्यक्ष पूनम विग , हरजीत कौर , रोमी रिमेश साहू , रुचिता विग , अमिता महेंद्रू , अंकित आनंद , सोनिया साहू , विमला देवी , ममता देवी , रेखा , समेत अन्य मौजूद रहें जिनकी उपस्थिति में निबंधन कार्यालय में विवाह रजिस्टर कराया गया ।
