
जमशेदपुर। रविवार को अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक में जमशेदपुर शहर में अपना भवन बनाने के लिए जमीन खरीदने एवं समाज की मजबूती के लिए जिला भर मंे क्षेत्र कमिटी का गठन तथा विस्तार करने पर विचार विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष राकेश साहू की अध्यक्षता में साकची जेल चैक स्थित स्टील हाउस क्लब में बैठक संपन्न हुआ। जिसका संचालन महासचिव मनोज गुप्ता ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राकेश साहू ने कहा कि समाज एवं संगठन के प्रति तन मन धन से कार्य करने की जरूरत हैं, क्योंकि तैलिक साहू समाज आज उपेक्षित है। सरकार की ओर से कोई भी सराहनीय सहयोग नहीं मिल रहा है। इसलिए हम अपने कामों के साथ-साथ अपने संगठन को मजबूत करें और अपने बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षित करें, ताकि हमारे समाज के बच्चे पढ़ लिख कर अच्छे पदों पर जाएं। उन्होंने अपने पूर्वजों को जैसे भामाशाह, नायक बाबा की उपलब्धियों को याद करते हुए कहा कि हमारे समाज में ऐसे-ऐसे महापुरुष थे, जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपने सब कुछ न्यौछावर कर दिया। मौके पर प्रमुख रूप से कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, पूर्व अध्यक्ष रामगोपाल जयसवाल, राजकिशोर प्रसाद, पूर्व कोषाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, संजय साह, कुंदन लाल आदि गणमान्य लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया। सभी वकताओं ने कहा कि जमशेदपुर में अपना कोई सामुदायिक भवन नहीं होने के कारण सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन में काफी परेशानी समाज के लोगों को उठानी पड़ रही हैं। अपना भवन बनाने के लिए सबको मिलकर प्रयास करना चाहिए। बैठक को सफल बनाने में मुख्य रूप से पिंटू साव, नवीन गुप्ता, आदित्य धनराज साह, बच्चा साव, उदय नारायण साह, भगवान साह, चंदन काशी, दिलीप साहू, नंदकिशोर गुप्ता, प्रभात गुप्ता, बिंदु देवी, पुष्पा गुप्ता आदि उपस्थित थे।


