
जमशेदपुर।
विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल, मानगो में शिक्षिकाओं ने बच्चों के साथ वर्चुअल दीपावली एवं बाल दिवस मनाया ।
शिक्षिकाओं ने रंगोली बनाए और बच्चों को रंगोली के साथ शिक्षाप्रद सन्देश दिये। इस अवसर पर आजादनगर थाना शान्ति समिति के महासचिव तथा स्कूल मैनेजिंग कमिटी के सदस्य श्री मुख्तार आलम खान तथा श्रीमती सुनमून निशा भी मौजूद रहे। स्कूल के बच्चों ने भी दीपावली तथा बाल दिवस सम्बन्धित अपने रोचक वीडियो तथा चित्र पोस्ट किये।

