
जमशेदपुर


वर्तमान के दौर में अव्यवस्थित दिनचर्या, तनाव, गलत खान पान जैसे कारणों के चलते हृदय रोग की समस्या तेजी से बढ़ रही
है। छोटी उम्र से लेकर बुजुर्गो तक मे यह समस्या दिखाई दे रही है। दुनियाभर में हृदय व हृदय संबंधित समस्याओं के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल *29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है।।
इस अवसर पर आज मारवाड़ी युवा मंच, स्टील सिटी जमशेदपुर के द्वारा साइकिलोथन कार्यक्रम आयोजन किया गया। इसके भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह युवा हृदय सम्राट कुणाल षडंगी जी ने हरी झंडी दिखाकर सुभारम्भ किया। कुणाल षडंगी जी ने खुद साइकिल रेसिंग में भाग लिया। कुणाल षडंगी ने कहा कि कोरोना काल में ऐसे हृदयरोगों मरीजों की मुश्किलें और बढ़ गई है। ऐसे में सभी को नियमित रूप से चेकिंग करवाना चाहिए व हर दिन व्यायाम करना चाहिए।
इस मौके पर मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष विष्णु गोयल,सचिव प्रशांत अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, उपाध्यक्ष मोहित मूनका , रमेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अरुण गुप्ता, आयोजककर्ता हर्ष अग्रवाल,करण चौधरी समेत दर्जनों अन्य युवा सदस्य उपस्थित थे।

