
जमशेदपुऱ। भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के प्रतिनिधि मंडल देवेन्द्र सिंह नेतृत्व में एम जी एम अस्पताल के अधीक्षक का घेराव किया गया। ज्ञात है कि 5 मार्च 2020 की रात में एम जी एम अस्पताल में समाज एवं मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी। 50 साल की एक गरीब एवं अनाथ महिला के साथ hospital के मेडिसिन वार्ड में बलात्कार की घटना हुई और हॉस्पिटल प्रबंधन एवं झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा जिस तरह से इस घटना को दबाने का प्रयास किया गया उसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है।
आज प्रतिनिधि मंडल ने हॉस्पिटल के अधिक्षक से मिल कर जानना चाहा कि उनके द्वारा इस घटना के विषय मे क्या विभागीय कारवाई कि गईं। पर अफसोस के साथ कहना है कि 7 दिन गुजर जाने के बाद भी अभी तक अस्पताल प्रबंधन के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं कि गईं है ,अंततः प्रतिनिधि मंडल यह मांग करती है कि झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत इस्तीफा दे एवम् ड्यूटी में तैनात लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर एवं कर्मचारीयो पर एफ आई आर दर्ज हो । अन्यथा भारतीय जनता पार्टी एम जी एम अस्पताल के सामने धरने पर बैठेगी
प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से अजय श्रीवास्तव, संजीव सिन्हा, अमरेंद्र मल्लिक, राजेश सिंह,विजय तिवारी , शिव प्रकाश शर्मा,उपेंद्र गिरी, बिनोद राय, राजीव सिंह, किशोर ओझा, संजय तिवारी, राकेश सिंह, राजीव सिंह, दिलीप सिंह,आनंद झा,शत्रुघ्न गिरी , रविन्द्र सिंह,सरदार हरदयाल सिंह, मनोज बाजपेई हरेराम यादव मुरारी लहरी आदि कई लोग शामिल हुए।



