
जमशेदपुर।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती एवं स्वच्छ भारत मिशन की छठी वर्षगांठ के अवसर पर आज जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा पब्लिक स्क्वायर बिष्टुपुर तथा गांधी पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार, नगर प्रबंधक संदीप कुमार, सोनल सिंह चौहान, श्री अनय राज, स्वच्छता निरीक्षक एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक आदि उपस्थित थे। गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर विशेष पदाधिकारी द्वारा माल्यार्पण किया गया। भारत सरकार के द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों की रूपरेखा के अंतर्गत सोनारी स्थित जीवीपी का सुंदरीकरण कार्य प्रारंभ हुआ, साथ ही साथ दिए गए निर्देशों के आलोक में जिसके अंतर्गत सफाई से जुड़े कर्मियों को सम्मानित किया जाना था उसके अंतर्गत स्वच्छता पर्यवेक्षकों को सम्मानित भी विशेष पदाधिकारी के द्वारा किया गया।

