जमशेदपुर।
कदमा कल्याण निकेतन में ऑल इंडिया वीमेन कॉन्फ्रेंस द्वारा संचालित इकाई में 20 (बीस )महिलाओं को काम से निकालने का जो मामला चल रहा है उसमें गुरुवार को संस्था के मजदूर यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे एवं महासचिव बी.के. डिंडा , भाजपा महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार , कदमा मंडल अध्यक्ष दीपू सिंह , राकेश सिंह , मनीष पाण्डेय, गोपाल जायसवाल , अरविंद महतो एवं अन्य भाजपा कार्यकर्त्ताओं की उपस्तिथि में एक बैठक आयोजित की गयी जिसमें मज़दूर यूनियन के नेताओं ने यह आस्वस्त किया गया कि किसी भी कर्मी को काम से निकाला नहीं जायेगा तथा उनके वेतन में कटौती भी नहीं होगी । साथ हीं तय हुआ की जिस यूनिट में प्रबंधन द्वारा तालाबंदी की गयी है उसे वार्ता के माध्यम से जल्द खुलवाया जायेगा । भारतीय जनता पार्टी के प्रयासों से कामगारों में हर्ष का माहौल था । विदित हो की कुछ दिनों लगभग बीस कामगारों को काम से हटाने के लिए कंपनी प्रबंधन द्वारा दबिश बनायी जा रही थी । मामले की जानकारी मिलते हीं भाजपा कदमा मंडलाध्यक्ष दीपू सिंह एवं भाजपाजनों ने कामगारों के समर्थन में कंपनी को इस मामले के जल्द समाधान करने का अल्टीमेटम दिया था । सम्बंधित मामले में अनुमंडल पदाधिकारी से भी एक चक्र वार्ता हो चुकी थी । किंतु भाजपा ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार के प्रयासों से मज़दूर नेताओं से वार्ता आयोजित कर पीड़ित कामगारों के हितार्थ फ़ैसला संभव हो सका । बैठक के पश्चात मज़दूरों को संबोधित करने के क्रम में भाजपा ज़िलाध्यक्ष ने कंपनी यूनियन नेताओं को साधुवाद दिया । उन्होंने कहा कि दलगत भावनाओं से परे भाजपा के आह्वाहन पर सभी ने बैठक के माध्यम से मज़दूर हितों में निष्कर्ष निकाला , जो अच्छी संकेत है । उन्होंने कामगारों को आश्वस्त किया कि न्याय और अधिकारों के संघर्ष में भारतीय जनता पार्टी सदैव साथ खड़ी रहेगी ।
