
जमशेदपुर।


पूर्वी सिहभूम जिला के धालभूमगढ़ प्रखंड में अंचल निरीक्षक रहे डोमन चंद्र साव के सेवानिवृत्त होने पर आयोजित विदाई समारोह में उन्हें मंगल भविष्य की कामना के साथ विदाई दी गई। मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती शालिनी खलखो, अंचलाधिकारी श्री सदानंद महतो द्वारा श्री साव को पुष्प गुच्छ देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। प्रखंड के दोनों वरीय पदाधिकारियों द्वारा श्री साव को स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं देते हुए समर्पण के साथ उनके द्वारा सहयोग की भावना से किए गए कार्यों की सराहना की गई। इस अवसर पर प्रखंड एवं अंचल कर्मी उपस्थित थे।

