Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » झारखंड लोक सेवा आयोग ने बिहार की चर्चित मेधा घोटाले के तर्ज़ पर झारखंड में ‘मेधा घोटाला’ को दिया अंजाम : कुणाल
Top Stories

झारखंड लोक सेवा आयोग ने बिहार की चर्चित मेधा घोटाले के तर्ज़ पर झारखंड में ‘मेधा घोटाला’ को दिया अंजाम : कुणाल

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 2, 2020No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

◆ छठे जेपीएससी रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ भाजपा नेता कुणाल षाड़ंगी ने खोला मोर्चा, ट्वीट कर आयोग पर दागे सवाल

◆  क्वालीफाईंग परीक्षा के प्राप्तांक को जोड़कर जेपीएससी ने अंतिम मेरिट लिस्ट कर दी जारी

जमशेदपुऱ।

326 पदों पर नियुक्ति के लिये झारखंड में ली गयी छठी जेपीएससी नियुक्ति परीक्षा की जारी परिणाम में व्यापक अनियमितता हुई है, इसको लेकर झारखंड लोक सेवा आयोग एकबार फ़िर विवादों में घिरी है। परिणाम से छले गये मेधावी परीक्षार्थियों के हित में भारतीय जनता पार्टी ने मुखर होकर विरोध जताया है। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने जेपीएससी द्वारा छले गये परीक्षार्थियों के हित में आवाज़ उठाया है। कुणाल षाड़ंगी ने ट्विटर पर ट्वीट के माध्यम से झारखंड लोक सेवा आयोग पर रिजल्ट में धांधली करने का आरोप लगाते हुए कहा कि “बिहार की चर्चित मेधा घोटाले की तर्ज़ पर जेपीएससी ने भी मेधा घोटाला को अंजाम दिया है”। युवा भाजपा नेता कुणाल षाड़ंगी ने इसे मेधावी युवाओं के साथ धोखा करार देते हुए राज्य सरकार की मंशा पर भी सवाल उठाये है। कहा कि पेपर 01 जो कि क्वालीफाईंग परीक्षा थी उसके अंकों को जोड़कर अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है, जो जेपीएससी के नियमों का ही उल्लंघन है। इसके अलावे यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी एवं अन्य राज्य सेवा आयोग भी अनिवार्य विषयों के प्राप्तांक को फ़ाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़ते हैं। जेपीएससी द्वारा नियम विरुद्ध जारी परिणाम को लेकर परीक्षार्थियों में रोष है, जिन्हें युवा भाजपा नेता कुणाल षाड़ंगी ने उचित करार दिया है। कहा कि निश्चित ही जेपीएससी ने नियम विरुद्ध और सर्वोच्च न्यायालय के गाइडलाइंस के विरुद्ध फ़ाइनल मेरिट लिस्ट बनाकर सुयोग्य और मेधावी उम्मीदवारों के साथ छल किया है। उन्होंने झारखंड सरकार की मंशा पर भी सवाल उठाया है और युवाओं के साथ सरकार नियोजित धोखा करार दिया।

 

  • कुल 326 पदों के लिए जारी हुई है अंतिम मेधा सूची

 

झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा 326 पदों के लिए मेरिट अनुसार फ़ाइनल परिणाम जारी किया है। इन पदों में प्रशासनिक सेवा के 143, वित्त सेवा के 104, शिक्षा सेवा के 36, सहकारिता सेवा के 09, सामाजिक सुरक्षा सेवा के 03, सूचना सेवा के 07, पुलिस सेवा के 06 और योजना सेवा के 18 पद शामिल हैं।

 

  • छठे जेपीएससी परिणाम पर कुणाल षाड़ंगी ने उठाये सवाल

 

छठी जेपीएससी परिणाम में गड़बड़ी के बाद हो रहे विरोध के मध्य कई सवाल उठ रहे हैं। पूर्व विधायक और युवा भाजपा नेता कुणाल षाड़ंगी ने सवाल उठायें है कि, लॉकडाउन के दौरान आख़िर किस दबाव में रात्रि साढ़े नौ बजे परीक्षा परिणामों को जारी किया गया ? आरोप लगाया कि षड्यंत्र पूर्वक फ़ाइनल रिजल्ट जारी किया गया ताकि लॉकडाउन के कारण परीक्षार्थियों द्वारा विरोध प्रदर्शन ना किया जा सके। कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण राँची रेड ज़ोन एरिया है। जेपीएससी की गड़बड़ी से छले गये प्रतिभागी ना तो राज्यपाल से मिल सकतें है और ना ही उचित फोरम पर विरोध दर्ज़ करा सकतें है। कुणाल षाड़ंगी ने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार के संरक्षण में सुनियोजित तरीके से कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए जेपीएससी ने मेधावी छात्र छात्राओं के साथ धोखा किया है। उन्होंने जेपीएससी को इस गड़बड़ी के ख़िलाफ़ आंदोलन की चेतावनी दी है।

 

  • उदाहरण

 

– केस स्टडी 01 : झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी अंकतालिका में मुख्य परीक्षा के प्रश्न पत्र-1(क्वालीफाईंग पेपर) के अंक जोड़े जाने के कारण बहुत से अभ्यार्थी अनुत्तीर्ण हो गयें जिन्हें मेरिट के अनुसार उत्तीर्ण होना चाहिए था।

 

– केस स्टडी 02 : मुख्य परीक्षा तथा साक्षात्कार के अंकों को जोड़कर जेपीएससी द्वारा कटऑफ { UR- 600, EBC1- 594, BC2- 621, SC- 538, ST- 524 } अंक जारी किया गया था। जबकि EBC1 कैटेगरी में ऐसे अभ्यर्थियों का भी चयन किया गया जिनका प्राप्तांक 593 है।

 

– केस स्टडी 03 : आयोग द्वारा जारी अंकपत्र में PAPER-V के स्थान पर PAPER-lV दर्शाया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News: FTS ने किया दानदाताओं का सम्मान

July 26, 2026

Jamshedpur News: विप्र फाउंडेशन पूर्वी सिंहभूम टीम गठित

July 26, 2026

Jamshedpur News: आग़ाज़ ने कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.