
जमशेदपुर।


झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कोरोना संक्रमण की जानकारी प्राप्त होते ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया जी ने फोन पर मंत्री बन्ना गुप्ता से बात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली।
मंत्री बन्ना गुप्ता से उन्होंने पूछा कि अभी तबियत कैसा है, मनसुख मांडविया जी ने उन्हें स्वास्थ्य लाभ लेने का सलाह दिया साथ ही किसी भी प्रकार की जरूरत होने पर सूचित करने की बात भी कही।
*मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर स्वास्थ्य लाभ की कामना की*
आप शीघ्र स्वस्थ हो यही कामना करता हूँ।@BannaGupta76 https://t.co/IFhRl62Sf4
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 8, 2022
मंत्री बन्ना गुप्ता के पॉजिटिव होने की जानकारी प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
इसके साथ ही मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री चंपई सोरेन समेत अन्य विधायकों और आम लोगों ने भी उनके स्वस्थ होने की कामना की हैं।
आपको बता दे कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने खुद को कोरोना पोजिटिव होने की जानकारी अपने सोशल साइट्स के द्वारा दी थी।


