

राजेस तिवारी
पटना |
छपरा के दाउदपुर में अनोखी पहल शुरू की गई है। कई पंचायतों मुखिया ने निर्णय लिया है कि आसपास के गांव के किसी व्यक्ति के बारे में चेन पुलिंग की शिकायत मिली तो उस परिवारको मिलने वाली सरकारी सुविधाएं बंद कर दी जाएंगी।रविवार को जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की बैठक हुई, जिसमें
बचों को जागरूक बनाने की सलाह दी गई। अभिभावकों से कहा गया कि वे बचों को बताएं कि चेन पुलिंग कानूनन अपराध है। ऐसा करने से उनका
करियर खराब हो सकता है।दरअसल रेल प्रशासन ने पंचायतों को चेन पुलिंग की घटना रोकने के लिए
चेतावनी दी है। इसी को लेकर रविवार को दाउदपुर बाजार स्थित राजकीय
मध्य विद्यालय दुमदुमा के प्रांगण में आयोजित बैठक में विभिन्न पंचायतों
के मुखिया, प्रतिनिधि व ग्रामीण शामिल हुए। इसकी अध्यक्षता मुखिया प्रमोद
सिंह ने की।छपरा के दाउदपुर में अनोखी पहल शुरू की गई है। कई पंचायतों के
मुखिया ने निर्णय लिया है कि आसपास के गांव के किसी व्यक्ति के बारे में चेन
पुलिंग की शिकायत मिली तो उस परिवार को मिलने वाली सरकारी सुविधाएं
बंद कर दी जाएंगी।
रविवार को जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की बैठक हुई, जिसमें बचों को
जागरूक बनाने की सलाह दी गई। अभिभावकों से कहा गया कि वे बचों को बताएं
कि चेन पुलिंग कानूनन अपराध है। ऐसा करने से उनका करियर खराब हो सकता है।
दरअसल रेल प्रशासन ने पंचायतों को चेन पुलिंग की घटना रोकने के लिए चेतावनी दी है। इसी को लेकर रविवार को दाउदपुर बाजार स्थित राजकीय मध्य विद्यालय दुमदुमा के प्रांगण में आयोजित बैठक में विभिन्न पंचायतों के मुखिया, प्रतिनिधि व ग्रामीण शामिलहुए। इसकी अध्यक्षता मुखिया प्रमोद सिंह ने की।बैठक में पंचायत प्रमुखों ने साफ तौर परकहा कि शरारती तत्वों के कारगुजारियों का खामियाजा पंचायत नहीं भुगतेगी। जनप्रतिनिधियों ने अभिभावकों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर चेन पुलिंग की घटना में किसी की संलिप्तता पाई जाती है तो उनके परिवार को पंचायत से मिलने वाली सुविधा से वंचित कर दिया जाएगा।

