

ललन कुमार
शेखपुरा।
सिवान के बाहुबली राजद के पूर्व सांसद और तेज़ाब काण्ड के अभियुक्त रहे शाहबूद्दीन की रिहाई के खिलाफ एनडीए के कार्यकर्ताओं ने शेखपुरा ब्लॉक परिसर में नीतीश कुमार का पुतला फूंका । पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीत प्रभाकर ने की ।मौके पर एनडीए नेताओं कहा कि शाहबूद्दीन की रिहाई नीतीश कुमार की विफलता को दिखाता है ।जिसके भय से पूरा सिवान काँप उठता है ।जिसके चलते सिवान के डीएम एसपी को राज्य सरकार को लिखना पड़ता है कि सिवान की विधि व्यवस्था खराब हो सकती है वैसे व्यक्ति को सरकार आसानी से जेल रिहाई के लिए छोड़ दिया ।बिहार में बाहुबलियों का राज्य आ चुका है ।इसे नीतीश कुमार माने या न माने ।लालू प्रसाद के साथ गठबंधन का नतीजा फिर सामने आ गया है ।बिहार के लोग भी इसे देख रहे हैं। बिहार सरकार किस मजबुरी में शाहबूद्दीन पर कार्रवाई नही कर रही ।कार्रवाई करें या न करें नीतीश कुमार का पतन होना तय है ।इस मौके पर भाजपा के जिलां मंत्री नवल पासवान,लोजपा जिलाध्यक्ष शेखर पासवान,विभूति सिंह समेत दर्जनों एनडीए कार्यकर्ता शामिल थे ।
