
राजेस तिवारी
पटना |
राजद सुप्रीमो लालू यादव ने बिहार के लोगो को नसीहत देते हुए कहा की सूबे में शराबबंदी के बाद अब जो मिलेगा जहर ही मिलेगा ,इसलिए जहर मत पीजिए ताड़ी पीजिए | लालू यादव ने कहा की गोपालगंज कांड की घटना को सरकार को गभीरता से लेना चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए | उन्होंने सवाल किया की ,शराबबंदी के बावजूद ऐसी घटना क्यों हुई ?उन्होंने मामले पर कड़ा रुख दिखाते हुए कहा की इसके लिए जो अधिकारी जिम्मेदार हो ,उन पर कड़ी कार्रवाई हो |
लालू ने कहा ,शराबबंदी के बाद अब जो मिलेगा जहरीला ही मिलेगा | ऐसी घटना से सबक ले जरुरत ही हो तो ताड़ी पीए । ज्ञात हो की गोपालगंज में जहरीली शराब पीने से 18 लोगो की मौत हो गई | डीजीपी पीके ठाकुर ने गुरुवार को कहा की शुरुआती जाच के आधार पर इस बात के सकेत मिले है की लोगो की मौत जहरीली शराब के कारण ही हुई है । ताड़ी के नाम पर देशी शराब पीने से लोग मरे है | उन्होंने कहा की शराब में मिले केमिकल की जाच हो रही है | इस बीच गुरुवार देर शाम नगर थाने के 15 अफसर व 10 कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है | उधर शराब बनाने के मामले में 14 लोगो पर एफआईआर दर्ज की गई है और 6 लोग हिरासत में लिए गए है | नीतीश ने भी तरेरी आंख गोपाल गंज में मौतो की अलग -अलग वजह सामने आने और सच्चाई पर प्रशासन द्वारा पर्दा डालने की खबरों के बीच सीएम नीतीश कुमार ने कहा।,सरकार न तो घटनाओ पर पर्दा डालेगी और ना लीपापोती करेगी | न ही किसी भी पहलु को छिपाने देगे |


