
जमशेदपुर


प्रसिद्ध होमियोपैथिक चिकित्सक डाॅ तपन कुमार चटर्जी द्वारा चिकित्सीय अनुभव के आधार लिखित पुस्तक ‘एविडेंस बेस्ड होमियोपैथी’ का विमोचन झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री तथा जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने किया। पुस्तक के बारे में जानकारी देते हुए डाॅ. चटर्जी ने बताया कि चिकित्सा विज्ञान में डाटा डोक्युमेंटेशन काफी जरूरी है। होमियोपैथिक चिकित्सा विज्ञान में ऐसी रोचक विज्ञान आधारित ये पहली किताब है।
विधायक सरयू राय ने पुस्तक विमोचन के अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि आज होमियोपैथी चिकितसा ने पूरी दुनिया में एक अलग पहचान और विश्वास लोगों के मन में बनाया है। उन्होंने कहा कि ऐसी कई बीमारियाँ हैं जिनका इलाज अन्य माध्यम से नहीं होता पाता है, उसका भी इलाज होमियोपैथिक के द्वारा किया जा रहा है। होमियोपैथी सिर्फ लक्षण का इलाज नहीं करता बल्कि पूरे रोग का इलाज करता है। उन्होंने कहा कि डाॅ. चटर्जी द्वारा इस पुस्तक को मरीज को किए जाने वाले चिकित्सा का इतिहास संग्रह कर बहुत अच्छी तरह से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि डा. टी के चटर्जी की यह एक अनोखी पहल है जिसमें उन्होंने अलग अलग मरीजों का इलाज के क्रम में उन्हें दी जाने वाली दवा और उसका प्रभाव का आँकड़ा इकट्ठा कर एक दस्तावेज तैयार किया गया है। यह आनेवाले समय में एक चिकित्सा जगत में एक आंदोलन का रूप ले सकता है। यह किताब होमियोपैथिक चिकित्सा विज्ञान में रूचि रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक संग्रह का किताब साबित होगा। उन्होंने कहा कि डाॅ. चटर्जी द्वारा लिखी गयी इस पुस्तक से पता चलाता है कि इनके द्वारा मरीज के चिकित्सा के क्रम में मरीज के पहले की स्थिति एवं इसके बाद उनके द्वारा होमियोपैथिक चिकत्सा के द्वारा मिली सफलता को दर्शाती है। यह किताब होमियोपैथिक चिकित्सा विज्ञान का शोध कार्य का एक नई दृष्टिकोण को उजागार करता है। पुस्तक विमोचन के अवसर पर स्वागत भाषण डाॅ. तनुश्री चटर्जी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. कुनाल चटर्जी ने किया।

