जमशेदपुर।
मंगलवार की रात बिरसा नगर थाना क्षेत्र के हरिमंदिर के पास हुए भाजपा नेता सह अधिवक्ता प्रकाश यादव की हत्या का जिला पुलिस ने खुलासा कर दिया है।इस मामले में आरोपी भारतीय जन मोर्चा के बिरसा नगर के संयोजक अमुलयो कर्ममकार सहितदो अन्य लोग शामिल है। इस संबंध में साकची थाना में प्रेस वार्ता कर एस एस पी ने पूरे मामले की जानकारी दी। एस एस पी तमिल वानान ने बताया किअधिवक्ता प्रकाश कुमार के हत्याकांड का जल्द खुलासा हो उसे लेकर सिटी एस पी के एक टीम का गठन किया गया।टीम ने सफलापूर्वक कार्य करते हुए इस मामले का नामजद अभियुक्त अमुल्यो कर्मकार ,राम रवि दास उर्फ छुटकू और विश्वनाथ उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इनलोगो ने हत्या की बात कबूल कर लिया है। और इन लोगों ने बताया कि उन्लोगो ने हत्या निजी दुश्मनी के कारण इस घटना को अंजाम दिया है। और पुलिस ने हत्या के लिए उपयोग किया गया समान भी पुलिस ने बरामद कर लिया गए है। और घटना के समय पहना हुआ कपड़ा और 19900 नगद भी बरामद किया गया है।



