
गोरखपुर। देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई के घोषित परिणामों में आरपीएम एकेडमी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान और शहर का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष भी संस्थान के कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की, जिससे पूरे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

READ MORE :Jamshedpur News :जेईई मेन 2026 में नवल सिंह को 98.73 परसेंटाइल, IIT में दाखिले का लक्ष्य
आरपीएम एकेडमी के छात्र अतुल्य राज गुप्ता ने सर्वाधिक 99.27 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्थान में प्रथम स्थान हासिल किया, त्रिजल त्रिपाठी 98.76 द्वितीय, वहीं मोहम्मद अरहम अंसारी ने 98.2 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
आरपीएम के टॉपर विद्यार्थियों की सूची इस प्रकार है:
* अतुल्य राज गुप्ता – 99.27
* त्रिजल त्रिपाठी- 98.76
* मोहम्मद अरहम अंसारी – 98.2
* आदर्श शुक्ला – 97.88
* बृज किशोर जायसवाल – 94.6
* शिवम् चौरसिया- 94.51
* वंश प्रताप सिंह – 94.10
* प्रियांशी गुप्ता – 94
* मानवेंद्र यादव- 92.47
* अविराज प्रजापति- 91.02
* दीपिका विश्वकर्मा – 90.85
* अनुष्का सिंह – 88.72
* रचना यादव- 88.10
* पिताम्बर मिश्रा-87.68
* शौर्य प्रताप सिंह- 86.72
* योगेश यादव- 85.95
* अर्नव सिंह – 85.94
* दिव्यांश सिंह- 85.92
* मृदुल कांत शुक्ला – 85
* शुभम् पांडे- 81.34
* आर्यन सिंह – 80
* श्रेष्ठ राय – 79.3
संस्थान के चेयरमैन अजय शाही ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
READ MORE :Jamshedpur News :जेईई मेन 2026 में नारायणा का जलवा, मुकुल महतो बने कोल्हान टॉपर
इस शानदार परिणाम से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए और अधिक उत्साह के साथ प्रयास करेंगे। आरपीएम एकेडमी लगातार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।


