
जमशेदपुर: साकची स्थित देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान नारायणा आईआईटी/नीट एकेडमी के विद्यार्थियों ने जेईई मेन (जनवरी) 2026 में शानदार प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया है। इस बार संस्थान के छात्रों ने न केवल उच्च परसेंटाइल हासिल किए, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

READ MORE :Jamshedpur News :48वां जुबली गोल्फ टूर्नामेंट: 18 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन, 21 से मुकाबला
कोल्हान टॉपर बने मुकुल महतो
नारायणा जमशेदपुर के छात्र मुकुल महतो ने 99.9654539 परसेंटाइल हासिल कर कोल्हान टॉपर का गौरव प्राप्त किया। इसके अलावा अयान सिंह (99.7283419), सोहम डोलाइ (99.6725097), आर्यन भारद्वाज (99.4968042), अनिकेत दास (99.4965764), निलादरी कर्मकार (99.2552973) समेत कई छात्रों ने 97 से 99 परसेंटाइल के बीच शानदार स्कोर किया।
90+ परसेंटाइल वाले 108 छात्र
जमशेदपुर सेंटर के सेंटर हेड संजय रंजन ने बताया कि इस बार 90 परसेंटाइल से अधिक स्कोर करने वाले छात्रों की संख्या 108 है और आंकड़ों का संकलन अभी जारी है। उम्मीद है कि यह संख्या और बढ़ेगी।
राष्ट्रीय स्तर पर भी परचम
संस्थान के ऑल इंडिया एकेडमिक हेड श्याम भूषण ने जानकारी दी कि जेईई मेन जनवरी 2026 में नारायणा के छात्रों ने पाँच राज्यों में स्टेट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। तेलंगाना में विवान शरद महेश्वरी (100 परसेंटाइल), आंध्रप्रदेश में एन. महिथ (100 परसेंटाइल), महाराष्ट्र में माधव विरादिया (100 परसेंटाइल), कर्नाटक में ए. विष्णु साईंतेजा (99.99 परसेंटाइल) और गोवा में तनय अजित प्रभु (99.82 परसेंटाइल) ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
READ MORE :South Eastern Railways:टाटानगर से कटिहार के लिए धनबाद होकर चलेगी नई होली स्पेशल ट्रेन
अनुशासित तैयारी और ऑल इंडिया टेस्ट
संस्थान प्रबंधन के अनुसार, नारायणा में पूरे भारत स्तर पर एकेडमिक कैलेंडर के तहत योजनाबद्ध तैयारी कराई जाती है। प्रत्येक सप्ताह आयोजित ऑल इंडिया टेस्ट से छात्रों को अपनी राष्ट्रीय रैंकिंग का आकलन करने का अवसर मिलता है। इससे विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और आत्ममूल्यांकन की प्रवृत्ति विकसित होती है।
विशाल शैक्षणिक नेटवर्क
नारायणा समूह एशिया के प्रमुख शिक्षा समूहों में शामिल है। देश के 23 राज्यों में 750 से अधिक स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर संचालित हैं। 50,000 से अधिक अनुभवी शिक्षकों और विशेषज्ञों की टीम हर वर्ष लाखों छात्रों को इंजीनियरिंग, चिकित्सा और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराती है।
सेंटर हेड संजय रंजन और प्रबंधन टीम ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि आगामी जेईई मेन और एडवांस 2026 में भी नारायणा जमशेदपुर के विद्यार्थी शहर और राज्य स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल करेंगे।



