
*भोजपुरी समाज ने लोक संस्कृति का पर्व सत्तुवान मनाया
*सम्पूर्ण भोजपुरी विकास मंच* जमशेदपुर ने हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी लौकडॉन का पालन सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर अपनी संस्कृति, परम्परा का पर्व ‘सतुवान’ बेहद सादगी के साथ मनाया। चना, मकई, जौ का सतु, आम ,धनियापति व पुदीना की चटनी,आचार,प्याज, मिर्चा एवं गुड़ इत्यादि खाकर अपनी पूर्वजों की ऐतिहासिक धरोहर की मर्यादा को कायम रखने का प्रयास किया गया। आज के दिन हमारी संस्कृति से नया साल शुरू होता है और आज के दिन नया आम टिकोडा की चटनी खाने की परम्परा है जिसे ‘नेवानी’ भी कहते है। आज के दिन सभी लोग पुरे परिवार के साथ सत्तू खाते है।सभी ने आजीवन अपने संस्कृति की रक्षा करने हेतु संकल्प लिया।
सत्तुवान में मुख्य रूप से सम्पूर्ण भोजपुरी विकास मंच के महामंत्री प्रदीप सिंह भोजपुरिया, मुस्कान के अध्यक्ष शशि भूषण मिश्रा,कौशलेश तिवारी, संजय प्रसाद,ललित पाण्डेय, राजेश पाण्डेय,राजेश राय,त्रिलोकी नाथ प्रसाद, बिजेन्द्र कुमार, लक्ष्मण प्रसाद,पप्पू कुमार, शंकर राव,प्रेम झा,बंटी सिंह, रोहित कुमार इत्यादि शामिल हुए एवं सत्तू का आनंद लिया।


