
जामताड़ा।
यूक्रेन से लोटी छात्रा लीजा भारती से जामताड़ा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल, भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह समर्थकों के साथ छात्रा का आवास पहुंचकर मिला एवं हालचाल लिया l विदित हो कि यूक्रेन और रूस के बीच में भयंकर युद्ध चल रहा है। भारत के हजारों छात्र-छात्राएं यूक्रेन में मेडिकल सहित अन्य विषयों पर पढ़ाई करने जाते हैं। युद्ध की स्थिति में हजारों छात्रों का जीवन संकट में देख भारत सरकार एवं विदेश मंत्रालय के प्रयास से यूक्रेन के युद्ध ग्रस्त क्षेत्र से बाहर निकाला गया। इसी क्रम में जामताड़ा के विष्णु महतो की बेटी लीजा भारती जामताड़ा राजबाड़ी की रहने वाली है। यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए गई थी जो हंगरी के रास्ते वापस वतन आए हैं। भाजपा नेताओं ने छात्रा एवं छात्रा के परिवार जनों से मिलकर हालचाल लिया एवं छात्रा की सकुशल वापसी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामना दिया l
छात्रा लीजा भारती ने यूक्रेन का वर्तमान हालात को सुनाया साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों का सराहना किया। भारती ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि कई बड़े-बड़े देश अपने छात्र छात्राओं को अपने हाल में छोड़ दिया है। परंतु भारत सरकार के प्रयासों के कारण यूक्रेन से सटे देशों में बिना वीजा के छात्र छात्राओं को एंट्री दिलाया गया एवं सरकारी खर्चे पर बच्चों को उन देशों में रखा और बिना किराया लिए विमानों से भारत वापस लाया। छात्रा एवं उनके पिता विष्णु महतो ने प्रधानमंत्री, विदेश मंत्रालय यूक्रेन में भारतीय दूतावास का आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री एवं भारत सरकार के प्रयासों का सराहना किया। भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने छात्रा लीजा भारती का सकुशल घर वापसी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रा लीजा एवं उनके परिवार जनों को शुभकामना दिया। मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद यादव सहित कई भाजपा समर्थक एवं परिवार के लोग उपस्थित थे।
Comments are closed.