Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :मानगो पेयजल परियोजना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई शुरु,विधायक सरयू राय की चार घंटे तक चले औचक निरीक्षण का असर
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :मानगो पेयजल परियोजना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई शुरु,विधायक सरयू राय की चार घंटे तक चले औचक निरीक्षण का असर

BJNN DeskBy BJNN DeskMarch 18, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने 16 मार्च की रात साढ़े 11 बजे से ढाई बजे रात तक जो रात्रिकालीन निरीक्षण मानगो पेयजल परियोजना के इंटक वेल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया था, उसके परिणाम अब सामने आने लगे हैं। श्री राय ने मानगो क्षेत्र की सात पानी की टंकियों, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट आदि का निरीक्षण किया था और उनकी स्थिति देख कर बिफरे थे। उन्हें चार घंटे के इस औचक निरीक्षण में कई खामियां मिली थीं और इसका इजहार उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा नगर विकास विभाग के आला अफसरों के समक्ष किया था। श्री राय की नाराजगी का मुख्य कारण था ट्रीटमेंट प्लांट और टंकियों का वर्षों से सफाई न होना। इस कारण मानगोवासियों को स्वच्छ पानी नहीं मिल पा रहा था। यह श्री राय के इस दबाव का ही असर था कि वर्षों से साफ-सफाई से वंचित मानगो के जवाहरनगर, 15 नंबर स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का मंगलवार को साफ-सफाई प्रारंभ हुआ।

 

टनों मलबा निकल रहा है
वर्षों से नहीं हुई थी सफाई
मलबे के दुर्गंध से लोग परेशान
जनसुविधा प्रतिनिधियों ने जायजा लिया
पड़ोसियों ने बताया कि क़रीब 50 किलो मछलियां भी निकली हैं

विधायक सरय़ू राय के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि नीरज सिंह, पप्पू सिंह और संतोष भगत मंगलवार को जवाहरनगर, 15 नंबर स्थित पानी टंकी की सफाई का जायज़ा लेने स्थल पर गये। नीरज सिंह ने बताया कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और सातों पानी की टंकियों का विगत कई वर्षों से साफ-सफाई नहीं हुई थी। मंगलवार को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई शुरु हुई। इस ट्रीटमेंट प्लांट से टनों के हिसाब से गंदा मलबा एवं कीचड़ निकाला गया। मलबे से बदबू इतनी आ रही थी कि दुर्गंध से नाक फटी जा रही थी।

नीरज सिंह ने बताया कि अब सातों टंकियों की साफ-सफाई होगी। तिथि तय नहीं है पर बहुत जल्द साफ-सफाई शुरु हो जाएगी। मौके पर मौजूद ठेकेदार के सुपरवाइजर अर्जुन शाही ने बताया कि सभी टंकियों की साफ-सफाई बहुत जल्द शुरु होगी।

सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधियों नीरज सिंह, पप्पू सिंह और संतोष भगत ने बताया कि मौके पर निकले मलबे से यह साफ पता चलता है कि साफ-सफाई को लेकर बीते वर्षों में कितनी उदासीनता बरती गई। उन्होंने सवाल किया कि क्या ऐसा ही पानी मानगो के लोग पीयेंगे? क्या यही मलबायुक्त पानी पीकर मानगोवासी अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ करेंगे?

गौरतलब है कि मानगो पेयजल परियोजना में स्थापित किए गए कोई भी यंत्र काम नहीं कर रहे हैं। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग परियोजना को चलाने और सम्हालने में विफल हुआ है। पूर्ववर्ती जन प्रतिनिधि और उनके द्वारा घोषित दर्जनों प्रतिनिधि केवल सरकारी एवं आदिवासी ज़मीन पर अवैध क़ब्ज़ा कर आलीशान भवन खड़ा करने में लगे रहे। जनता की सुविधाओं की उपेक्षा करते रहे, पूरे मानगो में दबंगों का गिरोह खड़ा करने में लगे रहे ताकि जनता डरे, आवाज़ नहीं उठाए।

विधायक सरयू राय ने कहा कि कलमा पढ़कर मुसलमानों को बहलाने वाले और पर्व त्योहारों पर कालनेमि की भूमिका में आकर हिन्दुओं को ठगने वालों ने यह नहीं सोचा कि यही पेयजल हिंदुओं और मुसलमानों के घर इसी प्लांट से होकर जाता है और पेयजल में शामिल गंदगी सभी के स्वास्थ्य पर समान प्रभाव डालती है। अबतक हुई ग़लतियों को हम सबके साथ मिलकर ठीक करेंगे, चाहे वह गलती पेयजल आपूर्ति की हो, कचरा निष्पादन की हो, बिजली आपूर्ति की हो या किसी भी जनसुविधा से जुड़ी हो।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में आंगनबाड़ी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और महिला कल्याण योजनाओं पर सख्त निर्देश

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने ली नगर निकायों की समीक्षा बैठक, नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के कड़े निर्देश

July 27, 2026

ADITYAPUR NEWS: पर्यावरण संरक्षण का संदेश, आदित्यपुर में रजक समाज ने ‘हमारा पेड़-हमारा पर्यावरण’ थीम पर मनाई हरी हरी पूजा

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.