Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMTARA NEWS: जामताड़ा में 700 से अधिक मेधावी छात्र हुए सम्मानित, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
Breaking News

JAMTARA NEWS: जामताड़ा में 700 से अधिक मेधावी छात्र हुए सम्मानित, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 1, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जामताड़ा: झारखंड के सारठ विधानसभा क्षेत्र (Sarat) के सहरजोरी ऑडिटोरियम में शनिवार को एक भव्य ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक रणधीर सिंह (Randhir Singh) ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लगभग 700 से अधिक प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने झारखंड में शिक्षा व्यवस्था की दुर्दशा और जेपीएससी (JPSC) पेपर लीक मामले को लेकर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला और मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: JPSC-JSSC भर्ती घोटालों पर भड़की भाजपा, उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर की CBI जांच और CM के इस्तीफे की मांग

12 वर्षों से जारी है मेधावी छात्रों का सम्मान

पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने बताया कि वे शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पिछले 12 वर्षों से यह प्रयास कर रहे हैं। उन्हें इस बात की खुशी है कि हर साल विधानसभा क्षेत्र से अच्छे अंक लाने वाले प्रतिभावान छात्रों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस वर्ष विधानसभा क्षेत्र के लगभग 60 विद्यालयों के 700 से अधिक बच्चों को सम्मानित किया गया है, जिन्होंने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो बच्चे आज उपस्थित नहीं हो सके हैं, उन्हें बाद में सम्मानित किया जाएगा।

पेपर लीक पर सरकार मौन, CM दें इस्तीफा: रणधीर सिंह

समारोह के दौरान रणधीर सिंह ने राज्य सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में शिक्षा की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। JPSC जैसी प्रमुख और प्रतिष्ठित परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक हो रहे हैं, छात्र सड़क पर उतर आए हैं, लेकिन सरकार मौन बैठी है। नौकरी देने के नाम पर राज्य में लगातार घोटाले हो रहे हैं।

पूर्व मंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि NEET पेपर लीक मामले में कांग्रेस जंतर-मंतर से लेकर संसद तक हंगामा करती रही, लेकिन झारखंड में JPSC पेपर लीक पर वह पूरी तरह चुप है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जो शिक्षा मंत्री का पद भी संभाल रहे हैं, उनके शासनकाल में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। कांग्रेस को चाहिए कि वह मुख्यमंत्री से मामले की CBI जांच की अनुशंसा करवाए और नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री सह शिक्षा मंत्री हेमंत सोरेन से तत्काल इस्तीफा दिलवाए।

READ MORE :Ranchi News :चुनिए भरोसा, अपनों सा’: एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने पंकज त्रिपाठी के साथ जारी की नई मोटर इंश्योरेंस फिल्म

भाजपा छात्रों के साथ खड़ी है

रणधीर सिंह ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस कठिन समय में राज्य के छात्रों और युवाओं के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उनके हक़ की लड़ाई लड़ती रहेगी। इस अवसर पर चितरा कोलियरी के महाप्रबंधक (GM) सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, शिक्षक, अभिभावक और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

AAJ KA RASIFAL :02 अगस्त 2026 रविवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

August 2, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील का 10,000 करोड़ का निवेश, धालभूमगढ़ एयरपोर्ट और स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट से बदलेगी झारखंड-बिहार की तस्वीर

August 2, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: यूरोविटा हॉस्पिटल की तीसरी वर्षगांठ पर भव्य रक्तदान शिविर, 50 यूनिट रक्त संग्रहित

August 1, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.