Jamtara News : भाजपा मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

0 156
AD POST

झारखंड ।

AD POST

जामताड़ा के बिंदापाथर मंडल भाजपा कार्यसमिति बैठक शनिवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता नगर पंचायत जामताड़ा के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल उपस्थित थे। भाजपा मंडल कार्यसमिति के बैठक में स्थानीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों में गहन चर्चा की गई। कई राजनीति एवं संगठनात्मक, सामाजिक, समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। बुथ कमेटी गठन एवं आगामी 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ से प्रसारित होने वाला कार्यक्रम दिव्या काशी भव्य काशी का लाइव प्रसारण को मंदिरों, मठों में बिंदापाथर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय लोगों के साथ देखने का निर्णय लिया गया।

भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यसमिति की बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को मंडल द्वारा संगठन को बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करने के लिए काम करने को कहा। कार्यकर्ताओं को हर परिस्थिति में साथ देने का भरोसा दिया। मंडल ने बैठक में कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार की विफलताओं को गिनाया। साथ ही साथ केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे हैं विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं को लोगों के बीच ले जाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। बैठक मे भाजपा जिला महामंत्री प्रभास हेंब्रम, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद यादव,दिव्य काफी भव्य काशी कार्यक्रम जिला प्रभारी विष्णु मंडल,कृष्णा महतो, मंडल महामंत्री अजीत यादव, मंगल सिंह, जयप्रकाश सिंह, रामेश्वर पूजहर, अजीत मरांडी, वारिन सिंह, विष्णु चौधरी, ग्रुरुपद पंडित, काजल गोराई, विक्रम सिंह सहित मंडल के सभी पदाधिकारी,मंच मोर्चा के अध्यक्ष एवं भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

16:49