Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, पटमदा में मासिका महोत्सव का हुआ आयोजन
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, पटमदा में मासिका महोत्सव का हुआ आयोजन

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 20, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

— विद्यालय प्रबंधन समिति व सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन का संयुक्त आयोजन
— सैनिटरी पैड रेस में रिंकू प्रमाणिक व टीम बनी चैंपियन, निशा सिंह और नेहा सिंह की टीम ने हासिल किया द्वितीय व तृतीय स्थान
— सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, विजेताओं को प्रखंड अधिकारियों ने किया सम्मानित
— मासिक धर्म से जुड़े रूढ़िवादी सोच को समाज से मिटाने हेतु एक वैश्विक अभियान है मासिका महोत्सव

पटमदा / जमशेदपुर : रूआर 2025 बैक टू स्कूल अभियान के तहत पटमदा स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, माचा में विद्यालय प्रबंधन समिति व सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में मासिका महोत्सव का आयोजन किया गया। मासिकधर्म के प्रति शर्म झिझक माहवारी के प्रति समाज में व्याप्त रूढ़िवादी प्रथाओं से होने वाली परेशानियों के कारण भी कई बच्चियां स्कूल आना छोड़ देती है। महोत्सव के दौरान किशोरियों ने विद्यालय परिसर में विशेष रूप से महिला प्रजनन तंत्र रंगोली का निर्माण किया था, वही बच्चियों के द्वारा बनाई गई पेंटिंग की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। इसके अलावा कई बालिकाओं ने अपने हाथों में मासिका महोत्सव मेंहदी भी रचाई थी। बाजार से सैनिटरी पैड खरीदने के बाद कई महिलाएं उसे छुपाकर घर लेकर आती है, इस शर्म को तोड़ने के लिए सैनिटरी पैड रेस का आयोजन किया गया। पैड रेस में तीन सदस्यीय टीम में बालिकाओं की 6 टीमों ने हिस्सा लिया था। जिसमें रिंकू प्रमाणिक की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, वही निशा सिंह की टीम ने द्वितीय और नेहा सिंह की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। महोत्सव के दौरान कई बालिकाओं ने भाषण प्रतियोगिता में भी भाग लिया, वही रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य व संगीत की प्रस्तुति दी। पैड रेस, चित्रांकन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पटमदा के सर्किल ऑफिसर श्री राजेंद्र कुमार दास, कल्याण पदाधिकारी श्री अभय कुमार एवं चिकित्सा पदाधिकारी सी बेसरा ने सम्मानित कर हौसला बढ़ाया। अंडर 17 राज्य स्तरीय नेशनल योग ओलंपियाड 2025 के लिए चयनित होकर इलाके का मान बढ़ाने वाली विद्यालय की छात्रा आलोका रानी महतो को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मानित अतिथियों ने अपने वक्तव्यों से उपस्थित बच्चियों व अभिभावकों को मार्गदर्शन दिया। वही शिक्षा व स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लगातार प्रयासों हेतु विद्यालय की प्रशंसा की।

महोत्सव के दौरान अतिथियों के द्वारा मासिका महोत्सव एक्टिविटी हैंडबुक का भी लोकार्पण किया गया, हैंडबुक में न्यूनतम संसाधनों के साथ समुदाय में माहवारी स्वच्छता को बढ़ाना देने हेतु गतिविधियों व रोचक खेलों का वर्णन किया गया है। इस दौरान प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय, माचा की प्राचार्या प्रियंका डॉ प्रियंका झा, प्रबंधन समिति की अध्यक्ष रूपा महतो, झारखंड के पैडमैन तरुण कुमार, आकाश महतो, चित्रकार प्रकाश बास्के, सितेश महतो प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं धनंजय कुमार, कुमारी पूनम, अजित सिंह, माणिक व अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

बताते चले कि मासिका महोत्सव, मासिक धर्म से जुड़े टैबू को तोड़ने, मासिक धर्म से जुड़ी चर्चाओं को समाज का आम मुद्दा बनाने व संबंधित जागरूकता फैलाने हेतु एक वैश्विक अभियान है, जिसकी शुरुआत भारत से हुई है। मासिका महोत्सव को अब एशिया, यूरोप, उतरी अमरीका, दक्षिणी अमरीका महादेशों के कई देशों में फैले सैकड़ों सामाजिक संस्थाओं की सामाजिक भागीदारी से मनाया जाता है। महोत्सव के दौरान बिना किसी आर्थिक सहायता के स्थानीय संसाधनों व सामुदायिक भागीदारी से मासिक धर्म जागरूकता से जुड़ी सामुदायिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाता है। झारखंड के पैडमैन के नाम से जाने जाने वाले निश्चय फाउंडेशन के संस्थापक तरुण कुमार को भी इस वर्ष महोत्सव के एडवाइजरी कमिटी में मनोनीत किया गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

CHANDIL NEWS: नारायण आईटीआई लुपुंगडीह में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने का लिया गया संकल्प

April 19, 2026

Jamshedpur News :गालूडीह के माता वैष्णो देवी धाम में भक्ति का महासंगम, महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

April 19, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: साकची में धर्मरक्षिनी पौरोहित्य महासंघ ने धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, 108 बत्तियों से उतारी गई महाआरती

April 19, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.