
जामताड़ा:
73वें गणतंत्र दिवस पर आन बान शान से जामताड़ा के गांधी मैदान में तिरंगा लहराते हीं पूरा मैदान जन गण मन के उद्घोष से गूंज उठा। डीसी फैज अक अहमद मुमताज और एसपी दीपक कुमार सिन्हा ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। इसके बाद डीसी फैज अहमद मुमताज ने तिरंगा फहराया। इसके बाद जवानों ने मार्च पास्ट किया और झांकी निकाली गई। मौके पर डीसी फैज अहमद ने जिले वासियों को संबंधित करते हुए सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ हीं चालू वित्तीय वर्ष के दौरान आम लोगों तक पहुंचाई गई सरकारी योजनाओं के लाभ का आंकड़ा प्रस्तुत किया। वही उन्होंने कोविड-19 संक्रमण के कारण मरने वालों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त किया।


