
जामताड़ा।
भाजपाइयों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में शुक्रवार को मनाया गया। जामताड़ा नगर भाजपा के अध्यक्ष पिंटू गुप्ता की अध्यक्षता में समाज कल्याण कार्यालय परिसर में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 54वें पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल उपस्थित थे।


मौके पर भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को यह देश कभी भुला नहीं सकता। कहा एकात्म मानववाद के प्रेरणा स्रोत एवं अंत्योदय पंडित दीनदयाल उपाध्याय का लक्ष्य था। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार अंत्योदय पर केंद्रित है। धरातल पर योजनाओं का चयन समाज के अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। भाजपा के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने में लगे हैं। मंडल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति का सेवा करने का आव्हान किया। मौके पर रंजीत प्रसाद यादव, अनूप पांडेय, राजाराम, गोर बाउरी, जितेंद्र दुबे, बृजेश राउत, अजय पांडेय, टिंकू नायक, प्रदीप राउत, भीम महतो, श्यामल मंडल, करण राउत, मुकेश यादव, जीत दुबे, मनोज गुप्ता, सुशील गुप्ता, ह्रदय मंडल, राज सोनकर, सुनील बाउरी, नागेश्वर मंडल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


