
जमशेदपुर।


उप मुखिया सुनील गुप्ता ने बताया कि लगातार मोटर का जलना, कुछ ना कुछ तकनीकी खराबी आ जाने की वजह से कॉलोनी वासियों को पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है। शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नहीं होने के कारण कॉलोनी वासी के लोग परेशान हैं।
इन सारी समस्याओं से स्थाई निजात दिलाने हेतु इस योजना को जुस्को के द्वारा संचालित करने हेतू पानी आपूर्ति हेतु पूरे बागबेडा कॉलोनी में हस्ताक्षर अभियान चलाई जा रही है। इस संबंध में अब तक लगभग 500 लोगों से हस्ताक्षर भी करवा चुके हैं। हस्ताक्षर अभियान समाप्त होते ही विधायक संजीव सरदार के नेतृत्व में जिला उपायुक्त से पुन: जुस्को से जलापूर्ति हेतु मांग पत्र सौंपा जाएगी। जरूरत पड़ने पर विधायक संजीव सरदार के नेतृत्व में सरकार से यह प्रस्ताव को पारित कर धरातल पर लाई जाएगी। इसके लिए हम सारे लोग प्रयासरत हैं।

