
जमशेदपुर।

सरकार के द्रारा लॉक डाउन की घोषणा किए जाने के बाद अवैध रुप से देशी- विदेश शराब की बिक्री न हो उसके लिए जिला पुलिस ने कमर कस ली है। उसी कड़ी में जिला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करके मानगो से एक टेपो से अवैध विदेशी शऱाब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। । गिरफ्तार व्यक्ति को जेल भेज दिया गया है। जानकारी अनुसार जिले के एस एस पी अनुप बिरथरे के गुप्त सूचना मिली थी कि मानगो थाना क्षेत्र के दाईगुट्टू के रहने वाले लालता प्रसाद ने व्यक्ति के द्रारा अवैध रुप से शराब की बिक्री की जाती है। उसी सुचना के आधार पर मानगो पुलिस ने छापामारी कर बीती रात लालता प्रसाद के टेपो की तालाशी ली। तलाशी के दौरान उसके ऑटो (jh05bp-6907) से करीब156 बोतल अवैध विदेशी शराब मिला। तत्काल लालता प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।वही पुलिस के अनुसार इस मामले में और भी अभियुक्त है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

