
जमशेदपुर।


एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता कार्यक्रम मे शामील हो कर रांची लौट रहे केन्द्र सरकार की जनजातीय कार्यमंत्रालय के सयुक्त सचिव की स्कॉट कर रही जिप्सी दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से जिप्सी चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलो को इलाज के लिए एम जी एम अस्पताल में लाया गया है। जहां सभी को प्राथमिक ईलाज के बाद छोड़ दिया गया है। वही घटना की पृष्ठि जिले के उपायुक्त अमीत कुमार ने भी की है।हालाकि इस घटना मे किसी भी गंभीर रुप घायल होने से उन्होने इनकार किया है।
दरअसल जमशेदपुऱ के एक्सएलआरआई प्रेक्षागृह में दो दिवसीय एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता में भाग लेने भारत सरकार के जनजातीय कार्यमंत्रालय के सयुक्त सचिव विनोद तिवारी शहर आए थे। आज कार्यक्रम की सामाप्ती के बाद वे सीधे राची के लिए सरायकेला जिला के आदित्यपुर होते रवाना हुए। उनके साथ चल रही आगे की स्कॉट गाड़ी को आदित्यपुर थाना क्षेत्र के ट़ॉल ब्रिज के मोड़ के पहले एक चार सौ सात वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो कर पलट गई। इस कारण उस जिप्सी के चालक सहित उसमें सवार दो जवान घायल हो गए। तीनो को स्थानिय पुलिस की मदद से एम जी एम अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को छोड़ दिया गया है।

