
जमशेदपुर।

आज दिनांक 25 मई 2021 को सिविल सर्जन सह जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ0 अरविंद कुमार लाल के आदेशानुसार बाराद्वारी स्थित गांधी कुष्ठ आश्रम, बर्मामाइंस स्थित हिन्द कुष्ठ आश्रम तथा पार्वती घाट – बिस्टुपुर स्थित अंतोदय कुष्ठ आश्रम में 45 वर्ष से ऊपर व्यक्तियों को करोना का टीकाकरण दिया गया। गांधी कुष्ठ आश्रम मे 160 व्यक्ति, हिन्द आश्रम में 90 व्यक्ति और अंतोदय आश्रम में 55, कुल मिलाकर 305 व्यक्तियों को टीका दी गई।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला आर0सी0एच0 पदाधिकारी डॉ0 बी0एन0ऊषा, जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ0 राजीव लोचन महतो,श्रीमती वाई शैलजा (सचिव – नव जागरत मानव समाज), मनीष कुमार,दीपक कुमार, राजेश, NUHM की पूरी टीम, सभी आश्रम मुखियाओं, जैन्नुदीन,संतोष सेठ,श्याम गोप,गुड्डू जी,जवाहर राम पासवान, अनिल महतो,आदि का सहयोग रहा। सभी मुखियाओं ने वहाँ उपस्थित सभी ए0एन0एम0 तथा सहियाओं को धन्यवाद दिए।

