
जमशेदपुर। झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के जन्म दिन के शुभ अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का प्रतिनिधिमंडल उनके कदमा स्थित आवास पर मिलकर उनको राजस्थानी पगड़ी पहनाकर जन्म दिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मौके पर झारखंड प्रांतीय के निवर्तमान अध्यक्ष निर्मल काबरा, प्रांतीय विभागीय मंत्री नरेश मोदी, जिलाध्यक्ष अशोक मोदी, सह सचिव सावंरमल शर्मा, कदमा शाखा अध्यक्ष संतोष अग्रवाल उपस्थित थे।




