
जमशेदपुर ।
फेसबुक ग्रूप जमशेदपुर मैत्रेय परिवार की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महालया के दिन 25 सितंबर को ढेंगाम ग्राम पोटका में आदिम जनजाति सबर परिवार के वस्त्र उपहार वितरण किया जाएगा । जमशेदपुर मैत्रेय परिवार के सदस्यों ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस वर्ष 100 बच्चों को नए कपड़े चप्पल और अन्य उपहार दिए जाएंगे उन्हें पौष्टिक खाना भी खिलाया जाएगा ।संवाददाता सम्मेलन में जानकारी दी गई कि जमशेदपुर मैत्रेय परिवार एक फेसबुक रूप है जो विभिन्न सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेता है इसके 3000 से भी अधिक सदस्य हैं ।इस ग्रूप की ओर से प्रत्येक वर्ष के लिए उत्सव एवं उपहार वितरण का कार्य किया जाता है साथ ही बीच में असाध्य रोगों से पीड़ित परिवारों की मदद की जाती है ।संवाददाता सम्मेलन में अर्णव मित्रा, नीता बोस, नीलाशीष मजुमदार,वर्णाली चक्रवर्ती ,संचिता डे ,मलय घोष मनीषा घोष चैताली पानी मंजूरी मित्रा भवतोष पाल मनीषा घोष मंजूरी मित्रा आदि उपस्थित थे ।




